ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोलेरो पिकअप में छुपाकर लाये गये 10 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद मवेशियों की तस्करी जारी है। इसी कड़ी में इसी करी में जोराबाट पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर 10 मवेशियों को लेकर जा रहे एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोराबाट पुलिस चौकी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन (एएस-12सीसी-1258) को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहन में अवैध तरीके से 10 मशियों की नगांव से मेघालय के पशु बाजार तक तस्करी की जा रही थी। जब्त किए गए सभी पशुओं को बड़े ही शतिराना तरीके से गर्म कपड़े के नीचे छुपा कर ले जाया जा रहा था।

इस मामले में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान मसिदूर इस्लाम और दुलालुद्दीन के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों तस्कर नगांव के रहने वाले बताए गए हैं। बरामद सभी पशुओं के बड़े ही क्रूर तरीके से लाया जा रहा था। पुलिस इस संबंध में पशु अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *