ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महिलाओं पर टिप्पणी शर्मनाक-आपत्तिजनक : किशोर कुमार

पूर्व विधायक किशोर कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में दिए बयान पर कहा कि महिलाओं पर टिप्पणी शर्मनाक-आपत्तिजनक था।

किशोर कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा में कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जाति गणना में सरकार की ओर से उत्तर देते हुए महिला पुरुष के दांपत्य जीवन के संबंध में जो टिप्पणी तथा इशारा किया। वह बिहार को शर्मसार करने वाला बेहद घिनौना और लज्जाजनक है। मैं भी उस वक्त विधानसभा के प्रेस गैलरी में मौजूद सुन रहा था जब उन्होंने महिलाओं के बारे में घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सभी लोग स्तब्ध थे। सभी महिला सदस्य सदन में चेहरा छुपा रही थी।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य तब हुआ जब राजद के मंत्री और विधायक इस शर्मनाक बयान पर हंस रहे थे। हद तो तब हो गई जब मुख्यमंत्री पुनः विधान परिषद में भी अपने संबोधन में महिला पुरुष संबंध को लेकर मर्यादा की सभी सीमा को ताड़-ताड़ कर दी। ठीक उनके पीछे बैठी मंत्री लेसी सिंह टेबुल के नीचे मुंह छुपा ली।

उन्होंने कहा कि लगभग सभी महिला सदस्य विधान परिषद लॉबी में आ गई। जहां किन्हीं के आंखों में आंसू थे तो कोई शर्म से लाल लाल हो रही थी। मैं स्वंय वहां मोजूद था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बात की जाती थी लेकिन महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी से बिहार ही नहीं देश की महिलाओं की आत्म सम्मान पर आघात हुआ है।

पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस आचरण को दुनिया भर ने देखा है। बिहार के छवि दागदार और कलंकित हुआ है। मुख्यमंत्री ने आज सदन में माफी मांगा है क्या इससे बिहार की छवि निसकलंकित हो जाएगी ? आज के जातिवादी राजनीति में बात अब बिलो द बेल्ट होने लगी है। मैं मुख्यमंत्री से ऐसे आचरण की कल्पना नहीं कर सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *