October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लक्ष्मण मेला मैदान में पूजा स्थल के चारों ओर गंदगी, नगर आयुक्त नाखुश

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया। पूजा स्थल के चारों ओर गंदगी देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मैदान को पूजा से पहले साफ सुथरा कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

नगर आयुक्त के निरीक्षण के वक्त मौके पर उपस्थित रहे भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि छठ पूजा की तैयारियों में नगर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों का सहयोग मिलता रहा है। पूजा स्थल के स्वच्छता के लिए भोजपुरी समाज स्वयं भी प्रयास करता है। पूजा से पहले और बाद में नगर निगम स्वच्छता कार्य में सहयोग करता है।

छठ पूजा के बारे में उन्होंने कहा कि यह परम्परा पर्व प्रत्येक वर्ष भोजपुरी समाज के लोग मनाते हैं। छठ पूजा में गोमती नदी के तट पर हजारों की संख्या में लोगों का पूजा के लिए पहुंचना होता है। इसके अलावा शहर के विभिन्न पार्कों में गढ्ढा वाले जगहों पर जल भर कर, झील तालाब के किनारे भी छठ पूजा आयोजित होती है। इसमें छठ पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं।

नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दीपावली के चौथे दिन तक लक्ष्मण मेला मैदान सहित गोमती नदी के किनारे जहां भी छठ पूजा होती है, वहां स्वच्छता कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.