ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जबलपुर पुलिस का संवेदनशील क्षेत्रों में पुनः फ्लैग मार्च

आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास जगाने के लिए मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में पूरे दलबल के साथ फ्लैग मार्च निकाला है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों के क्षेत्र जिसमें ओमती, बेलबाग, घमापुर, हनुमानताल, आधारताल, गोहलपुर, के संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया ।

इस फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे, प्रियंका शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक प्रियंका करचम, पंकज मिश्रा, विवेक कुमार, राजेश सिंह राठौड़, के साथ सीआईएसएफ की दो कंपनियां एवं विभिन्न थाना प्रभारी जिनमे थाना ओमती के वीरेंद्र पवार, बेलबाग के प्रवीण कमरे, घमापुर के प्रमोद साहू, गोहलपुर के राजपाल सिंह, हनुमानताल, के मानस द्विवेदी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

यह फ्लैग मार्च संवेदनशील क्षेत्रों जैसे सिंधी कैंप, मंडी मदार टेकरी, बहोरा बाग, रद्दी चौकी, आधार ताल, मिलोनीगंज घोड़ानक्कास, अनवरगंज, होता हुआ वापस कंट्रोल रूम में समाप्त हुआ । फ्लैग मार्च में मौजूद पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने इसके बारे में बताया कि मतदान शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित तरीके से हो और मतदाताओं को इस बात की पूरी स्वतंत्रता हो कि वह बिना किसी डर, भय, परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इस हेतु फ्लैग मार्च कराया जा रहा है । इसके साथ ही असमाजिक तत्वों को यह संदेश देना भी आवश्यक है कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि यदि की गई तो उसके परिणाम गंभीर होंगे एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *