ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुबह 9 बजे तक 13.26 प्रतिशत मतदान

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 9 बजे तक राज्य में 13.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। दो घंटों के दौरान सबसे अधिक मतदान हनहथियाल और लावंगतलाई में 20-20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मिजोरम की सभी 40 सीटों के लिए कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। मिजोरम विधानसभा चुनाव में 8.57 लाख से अधिक मतदाता उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। मिजोरम में 1276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा 2023 मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र 19-आइजोल वेंगलाई-आईवाईएमए हॉल में अपना वोट डाला। राज्य में मतदान शांतिपूर्ण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *