ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चुनावी शपथ पत्र में हुआ खुलासा, पचास साल के विधायक अमीन कागजी ने हिंदू युवती से की दूसरी शादी

टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद दिए चुनावी एफिडेविट में पत्नी के नाम के आगे ‘तलाकशुदा’ लिखकर पत्नी सारा से अलग हो चुके सचिन पायलट के बाद अब एक नया खुलासा हुआ है। इसमें जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी ने पचास साल की उम्र में दूसरा निकाह किया है। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी हिन्दू युवती से की है।

ये खुलासा उन्होंने अपने चुनावी एफिडेविट में किया है। इस एफिडेविट में उन्होंने दो पत्नियों की जानकारी दी है। दूसरी पत्नी का नाम मोनिका शर्मा कागजी बताया है।

अमीन कागजी की पहली पत्नी का नाम रेशमा है। इनसे उनके चार पुत्र-पुत्रियां है। इसका उल्लेख अमीन कागजी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भरे एफिडेविट में किया था। इस बार 2023 विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र में उन्होंने दो पत्नियों की जानकारी दी है। एफिडेविट में नई पत्नी मोनिका शर्मा कागजी के नाम से जिक्र हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मोनिका शर्मा अमीन कागजी के यहां निजी सचिव के रूप काम करती थीं। सूत्रों का कहना है कि कोविड काल के दौरान अमीन ने मोनिका से निकाह किया, जो बिल्कुल गुप्त रहा। कुछ ही लोगों को इसकी जानकारी है। मोनिका से उनको एक बेटी भी है। पिछले साल 2022 में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी का निकाह भी किया था। बेटी के निकाह से पहले उन्होंने अपना दूसरा निकाह किया था।

अमीन कागजी की संपत्ति पिछले पांच साल में बढ़ने के बजाय कम हो गई है। साल 2018 में कुल संपत्ति (चल व अचल) 7 करोड़ 82 लाख 961 रुपए कीमत की थी, जो इस बार 95.78 लाख रुपए कम होकर 6 करोड़ 86 लाख 22,293 रुपए रह गई। वर्तमान में कागजी के पास 5.78 करोड़ रुपए चल संपत्ति के रूप में है। इसमें बैंक में जमा, शेयर-बॉण्ड, पॉलिसी, सोना-चांदी के अलावा गाड़ी और अन्य है। वहीं, 1.07 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्ति है, इसमें एग्रीकल्चर जमीन के अलावा सांगानेर में 2 मकान शामिल है। जबकि उनकी दोनों पत्नियों के रेशमा और मानिका के नाम क्रमश: 13.73 लाख और 12.73 लाख रुपए की चल संपत्ति है। दोनों के पास 21-21 तोला सोना, 15-15 हजार नकदी और बैंक में जमा राशि है।

सचिन पायलट और सारा पायलट के बीच तलाक का खुलासा भी एफिडेविट से ही हुआ था। उन्होंने टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद दिए एफिडेविट में पत्नी के नाम के आगे ‘तलाकशुदा’ लिखा था। पिछले विधानसभा चुनाव (नवंबर 2018) में दिए एफिडेविट में सचिन पायलट ने पत्नी के नाम के कॉलम में सारा पायलट का नाम लिखा था। इस बार पत्नी के नाम के कॉलम में ‘तलाकशुदा’ लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *