ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजीव यादव की गेंदबाजी के साथ ही चमकी बल्लेबाजी, यंग चैलेंजर ने जीता मैच

बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग के बी डिविजन में यंग चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने नकवी स्पोर्टिंग को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में यंग चैलेंजर के आल राउंडर राजीव यादव ने दो विकेट चटकाने के साथ ही शानदार 72 रन बनाए।

नकवी स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 152 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज प्रभाकर राव मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष सिंह ने 51 रन का योगदान दिया। वहीं रोहित राजपुत ने 17 रन बनाए। सिद्धार्थ सिंह ने 13 रन का योगदान दिया, ओम दुआ ने 12 रन बनाए। यंग चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने तीन विकेट खोकर ही 153 रन बना लिए और मैच को सात विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज संकेत कुमार ने 66 रन का योगदा दिया। राजीव यादव ने 11 चौकों की मदद से 72 रन का योगदान दिया। राजीव ने शानदार गेंदबाजी भी की और दो विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *