ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एमपी में भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी हमलावर दिखे अखिलेश यादव

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी पर तो हमला बोल ही रहे हैं, अपने आईएनडीआईए गठबंधन के साथी दल कांग्रेस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सपा मुखिया ने सोमवार को दमोह विधान सभा की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसानों, पिछड़ों और दलितों की ताकत एक हो गयी तो भाजपा और कांग्रेस, दोनों का ही सफाया हो जाएगा।

दमोह विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार दृगपाल सिंह लोधी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि यहां दो लोगों के बीच में ही राजनीति चल रही है। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म हुआ कि नहीं खत्म हुआ ? भारतीय जनता पार्टी की किताब बनी है कि कितने घोटाले हुए मध्य प्रदेश में हुए। जरा सोचिए 10 साल में भ्रष्टाचार की एक किताब बन गई। अगर दिल्ली वालों का भी हिसाब किताब लगाओगे तो कितनी मोटी किताब हो जाएगी।

अखिलेश यादव ने जनसभा में उपस्थित जनता से कहा कि ऐसे भी समय रहे जब समाजवादी पार्टी के 8-8 विधायक यहां से जीते हैं। कोई चुनाव ऐसा नहीं गया जिसमें सपा ने खाता न खोला हो। इसलिए इस बार फिर मैं आप लोगों से अपील करने आया हूं कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को एक-एक वोट देकर जिताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *