ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वामी नरसिंहानंद ने हमास का इजराइल पर हमले की निंदा की

फायर ब्रांड जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी ने हमास का इजराइल पर किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा कि आज जो लोग हमास के साथ हैं, कल वह हमारा भी इसी तरह कत्ल करने का प्रयास करेंगे। जैसे इजराइल में यहूदियों की औरतों, निर्मम बच्चों, सैनिकों और वृद्ध जनों का 7 अक्टूबर को खुलेआम कत्लेआम किया था। इसे देखते हुए आज पूरी दुनिया को इस्लाम के जिहाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

नरसिंहानंद गिरी ने यह बात ऋषिकेश के मायाकुंड स्थित तारा माता मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि आज हिजबुल्ला और अलकायदा में कोई अंतर नहीं है। सारे यह आतंकवादी संगठन मूलतः जिहादी संगठन हैं जो मोहम्मद और मोहम्मद की विचारधारा से चलते हैं। पूरी दुनिया को आज उनसे लड़ने के लिए खड़ा होना चाहिए। विशेष रूप से हम, सनातन न मानने वालों के लिए दुनिया में हम सबसे पुराने शिकार हैं। हमें इनसे लड़ने के लिए खड़ा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर आज देखा जाए तो दुनिया दो हिस्सों में बंट चुकी है। एक वह जो हमारे और आपके साथ हैं। दूसरी अलकायदा के साथ है ,जो तालिबान के साथ हैं जो आईएसआईएस के साथ हैं। एक तरफ वो लोग एक हैं जो शांति से अपना जीवन जीना चाहते हैं, यदि उन्हें जीवित रहना है तो हमास और हमास के जैसे जितने भी दुनिया में संगठन और लोग हैं। उनका विरोध करना ही पड़ेगा।

उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होना देश के समस्त संत समाज व सनातनी समाज के लिए गौरव की बात है। हम सभी संत भी मंदिर निर्माण कार्य से काफी प्रफुल्लित हैं। उन्होंने कहा कि मां और महादेव प्रत्येक उस व्यक्ति का कल्याण करें ,जिसने इस महायज्ञ में गिलहरी के रूप में भी योगदान दिया है। उन सभी का कल्याण हो, हम लोग भगवान के ऋणी हैं कि हमारे जीवन में यह दिन आया। हम भगवान के मन और महादेव के लिए सराहनीय कार्य कर सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *