• February 21, 2026

आगरा की चार तेल कंपनियों पर आयकर का छापा

 आगरा की चार तेल कंपनियों पर आयकर का छापा

आयकर विभाग की टीम ने शहर की चार बड़ी तेल कंपनियों में छापेमारी की है। इन चार कंपनियों के 40 से ज्यादा ठिकानों के साथ कोलकाता में भी कंपनियों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने बुधवार भोर में शहर की सबसे पुरानी सरसों तेल कंपनियों में शुमार बीपी ऑयल मिल, शारदा ऑयल कंपनी, एसके इंडस्ट्रीज और हरिशंकर एंड कंपनी पर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह कार्रवाई शुरू की है। जिले की चार कंपनियों के 40 से अधिक ठिकानों के साथ कोलकाता में भी कंपनियों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई हो रही। इस दौरान सभी के फोन बंद कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल, बिहार, असम आदि राज्यों में इन कंपनियों के तेल की खपत भारी मात्रा में है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *