ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किन्नौर महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही दिलीप सिरमौरी, ममता भारद्धाज व सुरेश शर्मा के नाम

किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही दिलीप सिरमौरी, ममता भारद्धाज व सुरेश शर्मा के नाम। सभी स्टार कलाकारों ने अपनी बेहतरीन कला के माध्यम से उपस्थित लोगों को आनंदित किया।

इसके अलावा उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों ने घूमर व भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समा बांधा। इससे पूर्व पहाड़ी संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश के विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

इससे पूर्व महोत्सव के दौरान जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता व लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लोक नृत्य प्रतियोगिता में शेशेरिंग नागस एक्स जोन कल्ब पांगी ने प्रथम तथा महादेव खेल एवं सांस्कृतिक कल्ब पवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा लोक गायन प्रतियोगिता में पोवारी की सुनीता ने प्रथम, पोवारी की देव कुमारी ने द्वितीय तथा माल मणि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा स्थानीय विद्यालयों के नन्हें विद्यार्थियों द्वारा भी रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसमें लिंटल एंजल स्कूल व पाईनवुड विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान यूनिवर्स डांस स्टूडियो के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *