ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी ने अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट का किया भ्रमण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह अहमदाबाद में मॉर्निंग वॉक के दौरान साबरमती रिवर फ्रंट का भ्रमण किया। इस दौरान धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। गुजरात के विकास पर उनके विचार सुने। लोगों को देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया।

इस रिवर फ्रंट का गुजरात के पर्यटन स्थलों में महत्वपूर्ण स्थान है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री धामी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 रोड शो कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे बिजनेस ऑफ गर्वनमेंट मीटिंग में शामिल होंगे। वह रात्रि विश्राम होटल हयात रीजेंसी अहमदाबाद में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *