ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को नहीं मिल रहा उम्मीदवार

जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 सीट पर जीत का दावा कर रही है लेकिन भाजपा को बिहार में एक भी सीट नहीं मिलने वाला नहीं है।

भाजपा का सीट जीतना तो दूर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी। जनता भाजपा को देश से उखाड़ फेंकेगी।

उन्होंने कहा कि इंडिया एलाइंस बनने से भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। जिसके चलते उनके कई नेता अनर्गल बयान देते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *