ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खगड़िया निवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

बेगूसराय जिले के परिहारा सहायक थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र की निवासी है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी सहित तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता एक दिन पहले बेलदौर निवासी अपने प्रेमी संतोष कुमार के साथ शादी करने के नियत से भागी और परिहारा आ गई। जहां उसके प्रेमी द्वारा परिहारा निवासी आकाश, भोला, नीतीश, संजीव एवं छोटू के साथ कुछ रुपया के लिए पीड़िता के साथ संबंध बनाने को लेकर प्लान किया गया। पीड़िता के अनुसार तीन लोगों ने उसके साथ संबंध बनाया।

उसी बीच लड़की मौका देखकर वहां से भाग गई और पुलिस गश्ती गाड़ी के समीप पहुंची। सूचना मिलते ही दस मिनट के अंदर परिहारा ओपी प्रभारी पीड़िता के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पीड़िता की पहचान पर पुलिस द्वारा प्रेमी संतोष, नीतीश एवं संजीव को त्वरित करवाई में गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता के मेडिकल की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *