ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार ने की ‘अग्निवीर’ अक्षय गावटे के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘अग्निवीर’ अक्षय गावटे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। ‘अग्निवीर’ अक्षय गावटे बुलढाणा जिले के पिंपलगांव सराय गांव के निवासी थे।

अक्षय गावटे 30 दिसंबर, 2022 को भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल हुए थे। वह सियाचिन में ड्यूटी पर थे। जिला सैनिक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय की तबीयत खराब होने पर उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अक्षय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी एक छोटी बहन है और उनके माता-पिता किसान हैं। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अक्षय अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। अक्षय की मौत से बुलढाणा जिले में शोकाकुल माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *