• February 6, 2025

दो रेफ्रिजरेटर वाहन के लिए मंत्री जोशी ने हंस फाउंडेशन से किया अनुरोध

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री ने हंस फाउंडेशन से दो रेफ्रिजरेटर वाहन के लिए अनुरोध किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की आजीविका बढ़ाने और प्रदेश में राज्य सरकार का किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने माता मंगला से किसानों को फल-सब्जी के भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए दो रेफ्रिजरेटर वाहन एक गढ़वाल और एक कुमाऊं के लिए अनुरोध किया। इस पर माता मंगला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही दो रेफ्रीजरेटेड वाहन देने की बात कही।

कृषि मंत्री ने माता मंगला का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने कहा इन रेफ्रिजरेटर वाहन से किसानों को उनके उत्पाद खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह वाहन किसानों के उत्पाद को कोल्ड स्टोरेज तथा नजदीकी मार्केट पहुंचाने में मदद करेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *