• December 29, 2025

दीपावली से पहले कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी हो सकती है घोषित

 दीपावली से पहले कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी हो सकती है घोषित

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन की तैयारी शुरू हो गयी है। बहुत जल्द ही नई कार्यकारिणी देखने को मिलेगी। इस बीच दूसरी पार्टियों के कई नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह मिलने की उम्मीद है। इसके लिए जोर-आजमाइश भी शुरू हो गयी है।

कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दीपावली तक नई कार्यकारिणी गठित हो जाएगी। इसके लिए जिला स्तर, मंडल स्तर पर बैठकें चल रही है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर भी पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गयी है। हालांकि इस बैठक में चुनावी चर्चा होनी है, लेकिन उसका एक मकसद अपने सक्रिय पदाधिकारियों की पहचान करने की भी है।

एक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी का कहना है कि इस नई कार्यकारिणी में दूसरे दलों से आये कुछ नेताओं को भी जगह दी जाएगी। इसके साथ ही नई और पुरानी टीम का सामन्जस्य बनाकर चलने की कोशिश होगी। जातिगत गणित के साथ ही युवा वर्ग को ज्यादा तवज्जो दिया जाएगा। इसमें युवा और अनुभव का सामंजस्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सर्वधर्म समभाव का भी ख्याल रखा जाएगा। किसी को कार्यकारिणी पर नाराजगी न हो, इस बात की कोशिश होगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *