ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने सोमवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 40 विधानसभा सीटों में से 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि मिजोरम में 07 नवंबर को मतदान होना है और चुनाव परिणाम 03 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां उन्होंने आज आइजोल में एक जनसभा को संबोधित की है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कल वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव के सिलसिले में कई बैठकें करेंगे।

वहां पर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट ने पहले ही सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। हालांकि अभी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *