ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच नौका सेवा शुरू

तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना के पास कांकेसंथुराई (केकेएस) के बीच आज नौका सेवा शुरू हुई। जुलाई में श्रीलंका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने इस नौका सेवा की घोषणा की थी।

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित हाई-स्पीड फेरी की क्षमता 150 पैक्स की है। नागपट्टिनम और केकेएस के बीच समुद्र की स्थिति के आधार पर लगभग 3.5 घंटे में 60 एनएम (110 किमी) की दूरी तय की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार नौका सेवा शुरू करने के भारत सरकार के प्रयास पड़ोसियों और व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने की सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप हैं।

श्रीलंका और भारत के बीच सीधी यात्री नौका दोनों देशों के लोगों को सुगम और सस्ती को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। साथ ही पर्यटन और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देगी और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करेगी। नौका दो बंदरगाहों के आसपास आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ाएगी और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करेगी।

इस खास मौके पर भारत के प्रधानमंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति ने वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। बंदरगाह, जहाजरानी एवं विमानन मंत्री और विदेश मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई गई। वेसल चेरियापानी ने अपनी उद्घाटन यात्रा में 50 यात्रियों के साथ श्रीलंका की यात्रा की और शाम तक श्रीलंका से यात्रियों को लेकर भारत वापस आ जाएगा।

मंत्रालय के अनुसार भारत और श्रीलंका की सरकारें रामेश्वरम- तलाईमन्नार के बीच पारंपरिक मार्ग सहित अन्य बंदरगाहों के बीच नौका सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम करना जारी रखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *