ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से

शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। प्रतिपदा और कलश स्थापना कर मां की आराधना शुरू की जाएगी। प्रतिपदा पूरे दिन है। इस दिन वैधृति योग दोपहर 11.56 बजे तक है; अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.36 से 12.56 तक है। इस तिथि को माता शैल पुत्री का ध्यान किया जाएगा।

पंडित मनोज पांडेय ने बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार सोमवार को द्वितीया तिथि रात 12.19 बजे तक रहेगी। इस दिन माता ब्रह्मचारिणी का ध्यान किया जाएगा। मंगलवार तृतीया तिथि रात 12.16 बजे तक होगी। इस दिन माता चंद्रघंटा का ध्यान किया जाएगा। बुधवार चतुर्थी तिथि रात 11.42 बजे तक रहेगी। इस दिन माता कुष्मांडा का ध्यान किया जाएगा। गुरुवार पंचमी तिथि रात 10.40 बजे तक रहेंगी। इस दिन मां स्कंदमाता का ध्यान किया

जाएगा। शुक्रवार षष्ठी (बेलवरण) तिथि रात 9.13 बजे तक रहेगी। इस दिन माता कात्यायनी के स्वरूप का ध्यान किया जाएगा। शनिवार सप्तमी तिथि रात 7.26 बजे तक रहेगी। माता कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की जाएगी। महाअष्टमी तिथि संध्या 5.25 बजे तक रहेगी। इस दिन माता महागौरी की आराधना होगी। सोमवार नवमी तिथि दिन में 3.10 बजे तक रहेगी। इस दिन माता के नौवां स्वरूप सिद्धिदात्री का ध्यान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *