ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधायकों के प्रस्तावों पर सरकार गंभीर, की समीक्षा बैठक

प्रदेश सरकार विधायकों के 10-10 प्रस्तावों पर बहुत गंभीर है। इस संदर्भ में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगणों से प्राप्त व्यापक महत्व / जनहित के 10-10 प्रस्तावों /कार्यों की समीक्षा गुरुवार को राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री ने सचिवालय में की।

बैठक में सचिव, मुख्यमंत्री डा. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे ने बताया कि विधायकगणों से प्राप्त कार्यों में लगभग 120 कार्यों के सम्बन्ध में घोषणाएं की जा चुकी हैं। शेष कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किए जाने के लिए शासन स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने विधायकगणों से प्राप्त प्रस्तावों पर समयबद्ध रूप से प्रभावी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विशेष कार्याधिकारी आरसी शर्मा, उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा, अनुसचिव चिरंजी लाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *