ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार ने मारी दो बाइकों को टक्कर, कार चालक सहित तीन की मौत

मालाखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में तेज गति से जा रही एक ही कार ने अलवर राजगढ़ सड़क मार्ग पर मंगलवार देर रात दो अलग अलग जगह बाइकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार सहित तीन जनों की मौत हो गई।

मालाखेड़ा पुलिस ने बताया कि महवा निवासी अजरु पुत्र तैयब अपनी कार से अलवर से राजगढ़ की तरफ जा रहा था। तभी सोनपुर पुलिया के पास उसने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें थाना राजाजी निवासी चंद्र मोहन और उसके भाई वेद प्रकाश की घटना स्थल पर मौत हो गई। जैसे यह दुर्घटना हुई तो आसपास के लोग इस कार का पीछा करने लगे। कार चालक अपनी गाड़ी को तेज भगाने लगा तो कलसाड़ा के पास दूसरी बाइक को टक्कर मारने के बाद कार असंतुलित होकर पलट गई। जिसके बाद बाइक सवार महेंद्र और हंसराज घायल हो गए जबकि कार के पलटने से चालक अजरू की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को मोर्चरी रखवाया। वही सूचना के बाद मंत्री टीकाराम जूली भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सको को घायलों का तुरंत इलाज करने की बात कही। बुधवार सुबह पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *