ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खलिहान से सोयाबीन भरी ट्राॅली चोरी,तलाश जारी

नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पलासी में स्थित खलिहान से अज्ञात बदमाश 15 क्विंटल सोयाबीन सहित ट्राॅली चोरी कर ले गए। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पलासी निवासी गोविंद (40) पुत्र ओंकार सेन ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश भंवरसिंह पटेल के खलिहान से ट्राॅली सहित 15 क्विंटल सोयाबीन चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 90 हजार रुपए है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *