ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपल्दी मोतीपुरा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की, जिसमें दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पिपल्दी मोतीपुरा निवासी सुरेश (23)पुत्र रामप्रसाद नट ने बताया कि बीती रात पुराने विवाद को लेकर गांव के मदनलाल पुत्र मेघा नट, उसकी पत्नी सहायता बाई नट, उसके बेटे जितेन्द्र और बलवंत घर के सामने गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की, जिसमें सुरेश, बसंतीबाई, ज्ञानसिंह और मांगीलाल नट घायल हो गए। वहीं सहायता बाई पत्नी मदनलाल नट ने आरोप लगाया कि गोबर उठाने की बात को लेकर बसंतीबाई पत्नी रामप्रसाद, उसके बेटे ज्ञानसिंह और सुरेश ने गालियां देते हुए मारपीट की, जिसमें सहायताबाई, बलवंत और गोविंद घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *