ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू आज जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दरबार भी जाएंगी और भवन परिसर में पार्वती भवन व स्काई वाक (फ्लाईओवर) का लोकार्पण करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति बुधवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 283 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति की मौजूदगी में वर्ष 2021 से 2023 तक 53,523 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

इस समारोह के बाद राष्ट्रपति मुर्मू अनुसूचित जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधियों और महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से राजभवन में मुलाकात करेंगी। वह डल झील में शिकारा की सैर भी करेंगी। बुधवार रात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *