ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिजनौर में न्यू क्लियर आपदा से बचाव काे लेकर हुआ माॅकड्रिल

गाजियाबाद की आठवीं बटालियन एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मोहित पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में केमिकल, बायोलॉजिकल रेडियो लॉजिकल और न्यूक्लियर आपदा न्यूनीकरण विषय पर ऑफ साइट मॉकड्रिल का आयोजन हुआ।

इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए केमिकल लीकेज इमरजेंसी के तहत क्लोरीन प्लांट में अचानक आग लगने के कारण फंसे हुए श्रमिकों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर तकनीकी का अभ्यास करते हुए सुरक्षित बाहर निकलना। उससे प्रभावित हुए व्यक्तियों को किस प्रकार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाता है, उसकी विस्तार से जानकारी दी गई।

मॉकड्रिल में जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों को इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम तथा विभिन्न आपदाओं में विभागवार जिम्मेदारियों के विषय में विस्तृत चर्चा कर सभी को अवगत कराया।

कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम के कमांडर व समस्त सदस्य तथा मोहित पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड के उपमहानिदेशक सुरेंद्र बहादुर शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर अजय शर्मा जनपद के आपदा विशेषज्ञ सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *