ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भुंतर में चरस के साथ युवक गिरफ्तार

थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने सिउंड में पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में मणिकर्ण घाटी के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

चरस तस्करी का मामला शनिवार बीती रात उस दौरान सामने आया जब पुलिस दल सिउंड में गश्त पर थी। उसी दौरान सामने से एक युवक आया जोकि पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे दबोच लिया जिसके कब्जे से तलाशी के दौरान 645 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक  देवी सिंह (24) पुत्र धर्म चन्द निवासी गांव तोश डाकघर बरशैणी तहसील भुन्तर जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *