ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क बनाने की मांग को लेकर किसानों ने यमुनानगर9गुमथला रोड को जाम किया

यमुनानगर- गुमथला सड़क के जल्द बनाने की मांग को लेकर रविवार सुबह भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने गांव खजूरी में धरना देकर यातायात को रोक दिया। सड़क बंद होने से आने जाने वालों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान और प्रताप सिंह खजूरी ने बताया कि 20 दिन बाद यमुनानगर शहर की गन्ना मिल शुरू होने वाली है। इस सड़क की हालत को लेकर और जल्द बनाने के लिए कई बार विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को बताया गया। लेकिन लंबे समय से खराब हुई इस सड़क को अभी तक ना तो बनाया गया और ना ही इसकी मरम्मत की गई। उन्होंने कहा कि यह मुख्य सड़क यमुनानगर और करनाल को जोड़ती है। और खराब सड़क की चलते खड्डों में भारी वाहन खराब हो जाते है। कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। लेकिन प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को भी मौके पर बुलाया ।उन्होंने कहा कि अगर विभाग इसे सही समय पर बनाने का आश्वाशन नही देता, तब तक जाम नही हटाया जाएगा।इस मौके पर सुरेश कनालसी, राजकुमार खजूरी, मदनभगत, रामकुमार, विकास राणा, सुशील खजूरी, सुरेश कांबोज सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *