October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से सिक्किम में हुए नुकसान पर की चर्चा

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से राजधानी के मिंतोकगांग स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आपदा से सिक्किम को हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा की।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव और राज्य सरकार, सेना और सभी संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने शनिवार को रंगपो और सिंगताम में कुछ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को सामान्य स्थिति में लाने के लिए सभी आवश्यक सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री तमांग ने राज्य का दौरा कर आपदा की जानकारी लेने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन और देखरेख में केन्द्र सरकार की तत्काल प्रतिक्रिया की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने राज्य को जल्द से जल्द राहत और पुनर्वास कार्य करने में सक्षम बनाने के लिए 2023-24 के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ बजट का अग्रिम भुगतान के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक अंतर-मंत्रालयी टीम बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भी धन्यवाद दिया, जो आज से सिक्किम का दौरा करेगी और नुकसान का आकलन करेगी।

मुख्यमंत्री ने रंगपो, सिंगताम और मंगन जिलों के कुछ हिस्सों के प्रभावित इलाकों का दौरा करने और सभी संबंधित एजेंसियों के स्थानीय लोगों के सक्रिय समर्थन और भागीदारी से किए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.