October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एस्मा के बावजूद हड़ताल पर डटे बिजली कर्मचारी, आज और बिगड़ेंगे हालात

सरकार द्वारा एस्मा यानी एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट (अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून) लगाने के बावजूद मध्यप्रदेश के 70 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल जारी है। इसके चलते सैकड़ों शिकायतें पेंडिंग हो गई हैं। वहीं, शनिवार को स्थिति और खराब होने की आशंका है।

प्रदेश के बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इससे अकेले भोपाल सर्कल में ही 932 शिकायतें पेंडिंग हो गईं। राजधानी में आंकड़ा 615 रहा। ज्यादातर शिकायतें फॉल्ट, लाइन सुधार आदि से जुड़ी हैं। इस कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ी रही। शनिवार को भी बिजली कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इससे हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं। शुक्रवार को संगठनों और सरकार के बीच कोई चर्चा नहीं हुई। बिजली संयुक्त संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने हड़ताल जारी रहेगी।

इधर, कई जगहों पर कर्मचारी शिफ्ट के अनुसार 24 घंटे तक काम करते रहे। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सारणी पॉवर हाउस में भी एक कार्यपालन यंत्री को बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस स्थिति के चलते कर्मचारियों ने पॉवर जनरेटिंग कंपनी को नोटिस भी जारी किया। जिसमें उन्होंने व्यवस्था बिगड़ने पर कोई जवाबदारी नहीं होने की बात कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.