October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एशियाई खेलों में भारत ने जीता 100वां पदक अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

एशियाई खेलों में भारत के 100वें पदक का आंकड़ा पार करने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के एथलीट्स ने वर्तमान और भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा दी हैं। एशियाई खेलों के 72 वर्षों में हमारे एथलीटों ने कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े हैं और नए एशियाई रिकॉर्ड बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, उनके द्वारा प्रदान की गई सुविधाएं और हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत एवं दृढ़ संकल्प से भारत ने 100 पदक का आंकड़ा पार किया।

उन्होंने कहा कि हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। अब भारत में खेलों के लिए माहौल बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री ने साल 2014 में खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए कई कदम उठाए, खेलोगे तो खिलोगे का नारा दिया और आज नतीजे सबके सामने हैं। आने वाले एक साल में खिलाड़ी ऑलंपिक खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इन एशियाई खेलों में इतिहास रचने के लिए सभी खिलाड़ियों को सलाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.