ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरियाणा में अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग

अग्रवाल वैश्य समाज रतिया इकाई द्वारा राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा में अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन करने के बारे में सीएम के नाम रतिया एसडीएम जगदीश चंद्र को एक ज्ञापन दिया गया।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल के नेतृत्व में रतिया इकाई प्रधान लवकेश मित्तल, मक्खन सिंगला उप प्रधान, विपिन गोयल महासचिव, नितेश जिंदल कोषाध्यक्ष, अभिषेक गर्ग आदि सदस्यों ने कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में सदस्यों ने बताया राजस्थान की गहलोत सरकार ने अग्रसेन समाज के लिए एक कल्याण बोर्ड का गठन किया है।

राज्य अग्रसेन कल्याण बोर्ड अग्रसेन समाज की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ इस समाज की बेहतरी के लिए सरकार को सुझाव देगी। यह बोर्ड अग्रवाल समाज की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा इनके पिछड़े पन को दूर करने के लिए राज्य सरकार को सुझाव देगा।

मित्तल ने बताया कि बोर्ड समाज कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं पेश करने, फिलहाल चल रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों से समन्वय करने, समाज के परम्परागत व्यवसाय को वर्तमान तौर-तरीकों से आगे बढ़ाने, रोजगार को बढ़ावा देने तथा समाज के शैक्षणिक एवं आर्थिक उन्नयन तथा अग्रवाल समाज के व्यापार की उन्नति में आ रही अड़चनों तथा परेशानियों को दूर करने के बारे में सुझाव देगा। जिला अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को भेजे गए ज्ञापन में राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी जल्द से जल्द अगर अग्रसेन कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *