ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुष्कर्म आरोपित पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार किया है।

चांदपुर थाना क्षेत्र का एक परिवार किराये के मकान में रहता है। 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि साल 2018 में मां की निधन के बाद वह अपने पिता के साथ रह रही थी। आरोप है कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करते हुए शारीरिक शोषण करने लगा। पिता ने दो बार गर्भपात भी कराया है। जैसे-तैसे पीड़िता ने ये बात अपने रिश्तेदारों को बताई। कहीं से भी मामले का हल न निकलते देख पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। पीड़िता की ओर से अपने पिता पर आरोप लगाए गए हैं। इस पर नाबालिग पीड़िता ने ललौली थाने में आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपित पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का बयान लेने के साथ ही चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *