ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नशे की दवाओं के दो कारोबारी गुजराती युवक गिरफ्तार

पार्सल के जरिए नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले गुजरात के दो युवकों को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

गिरफ्तार युवकों भारत पुखराज और परेश जैन ने पूछताछ में बताया कि वे अलग अलग शहरों में जाकर 4 – 5 दिन होटल में रहकर आसपास के किसी मेडिकल स्टोर का नाम पता लिखकर उसके नाम से अपना मोबाइल नम्बर देकर पार्सल से ड्रग्स मंगाते हैं और पार्सल मेडिकल स्टोर पर जाने से पहले ही अपने आप ले लेते हैं । दोनों 5 दिन पहले हरिद्वार में आये और शिवालिक नगर में एक होटल में रूम लेकर रह रहे थे। शिवालिक नगर में ही मेडिकल स्टोर का एड्रेस लिया और उसी एड्रेस पर अपना मोबाइल नम्बर देकर 03 पार्सल मंगवाए।

पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि दोनों सिडकुल क्षेत्र में उसे बेचने आये थे, तभी सिडकुल पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ लिया गया। जब पुलिस ने पार्सल को चेक किया तो पार्सल के अन्दर से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित ड्रग्स बरामद हुईं। मौके पर ड्रग्स निरीक्षक को बुलाया गया और उन्होंने इन्वेन्ट्री तैयार की। थाना सिडकुल पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपितों के पास से काफी संख्या में संदिग्ध मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए हैं, जिनके सम्बन्ध में छानबीन की जा रही है।

गिरफ्तार युवकों 34 वर्षीय भारत पुखराज पुत्र पुखराज चौधरी निवासी फ्लैट नम्बर 105 सर्पलोक बिल्डिंग स्वराज जी कम्पाउण्ड जिला अहमदाबाद गुजरात और 42 वर्षीय परेश जैन पुत्र पारसमल जैन निवासी वलसाड गुजरात को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *