ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर पत्रकार और उनके स्वजनों ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ऋषिकेश प्रेस क्लब की ओर से रक्तदान शिविर में 15 पत्रकारों और उनके स्वजनों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वच्छ रक्तदान किया।

रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक रक्तदान दिवस पर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के रक्त कोष में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीके चंदोला, रक्त कोष प्रभारी डा. मुकेश पांडेय, ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष आशीष डोभाल, महासचिव दुर्गा नौटियाल, संरक्षक अनिल शर्मा, हरीश तिवारी व विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में कुल 30 व्यक्तियों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इसमें से 15 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इनमें मानवेंद्र पटवाल, साक्षी गैरोला, अरविंद जोशी, नरेंद्र, धीरज सिंह रावत, राहुल कुमार, राजू शर्मा, गणेश सिंह राणा, जगबीर सिंह, राजेश शर्मा, धीरज कुमार, नरेंद्र कंडारी आदि ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पर पत्रकार प्रबोध उनियाल, आलोक पंवार, गणेश रयाल, रणवीर सिंह, विनय पांडे, मनोज राणा, मुनीश रयाल, अमित कंडियाल, रेखा भंडारी, मनोज रौतेला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *