ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिश्वत लेने के आरोप में लाट मंडल गिरफ्तार

लखीमपुर जिले के नारायणपुर राजस्व मंडल के लाट मंडल (लेखपाल) को डायरेक्टर ऑफ़ विजिलेंस एंड एंटी करप्शन असम की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डायरेक्टर ऑफ़ विजिलेंस एंड एंटी करप्शन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नारायणपुर राजस्व मंडल के लाट मंडल दुलाल चौधरी बनिया को शिकायतकर्ता के म्यूटेशन कार्यों को संसाधित करने के लिए रिश्वत लेने के तुरंत बाद ढालपुर में अपने घर में प्रवेश किया इसी दौरान उसे रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *