ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भोपाल के आसमान में गरजे लड़ाकू विमान, भारतीय वायुसेना ने एयर शो में दिखाया करतब

राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब के ऊपर शनिवार को भारतीय वायुसेना ने अपने शौर्य और करतब का प्रदर्शन किया।

भारतीय वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यहां बड़ा तालाब के बोट क्लब क्षेत्र में आसमान में वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। इस अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा वायुसेना के अधिकारी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सुबह से ही बोट क्लब पर एयर शो को देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच गई थी। सुबह साढ़े नौ बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। एयर शो में तेजस, आकाश गंगा, चिनूक, रुद्र, बादल, शमशेर, त्रिशूल, सारंग, जगुआर, सूर्य किरण जैसे विमान और हेलीकाप्टरों ने हैरतअंगेज कारनामें दिखाये। इस आयोजन में देशभर के करीब 400 पायलटों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *