ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री ने शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री ने शहीद भगत सिंह पर अपने विचारों का एक वीडियो भी एक्स पर साझा किया और स्वतंत्रता सेनानी को साहस का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री ने लिखा, “शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। भारत की स्वतंत्रता के लिए उनका बलिदान और अटूट समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। साहस के प्रतीक, वह हमेशा न्याय और स्वतंत्रता के लिए भारत की अथक लड़ाई का प्रतीक रहेंगे।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ”भारत माता के सच्चे सपूत और अमर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर मैं स्मरण एवं नमन करता हूं। प्राणों की परवाह न करते हुए भारत को आजाद कराने के लिए आजीवन संघर्ष किया। देश के प्रति उनका समर्पण, त्याग और बलिदान भारत की हर पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब प्रांत में हुआ था। 23 साल की छोटी उम्र में 23 मार्च 1931 को लाहौर षड्यंत्र मामले में उन्हें ब्रिटिश सरकार ने फांसी की सजा सुनाई थी। 12 साल की उम्र में उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार देखा था, जिसके बाद उन्होंने भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने का संकल्प लिया था। वह हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *