ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह में बिजली तार की चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत, तीन महिलाएं झुलसी

जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत के चक गांव में बुधवार की देर रात लगभग एक बजे बिजली का तार टूटकर गिरने से सात मवेशीयों की मौत हो गई। जबकि इसकी चपेट में आने से तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज गावां सीएचसी में चल रहा है। घायलों में फुलवा देवी, मन्नो देवी और रविता देवी शामिल हैं।

बताया जाता है कि तार महेंद्र यादव व अर्जुन यादव के घर के दरवाजे के ऊपर से गया हुआ है। तार काफी जर्जर था। बुधवार की देर रात अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे मौके पर ही सात मवेशी की मौत हो गई। मवेशियों द्वारा जोर-जोर से आवाज करने पर महिलायें दौड़ कर बाहर आई वो तार की चपेट में आ गई, जिसमें तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय मुखिया मेराज उद्दीन को सूचना दिया। वे घायल महिला को गावां सीएचसी भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *