ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूएस फेड के सख्त रुख से सहमा ग्लोबल मार्केट, एशियाई बाजारों पर भी दबाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण ग्लोबल मार्केट से आज एक बार फिर दबाव के संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज लाल निशान में कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। लेकिन एशियाई बाजारों में आज गिरावट का माहौल बना हुआ है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ कहा है कि महंगाई को काबू में लाना यूएस फेड की पहली प्राथमिकता है। इसलिए अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें लंबे समय तक बनी रह सकती हैं। यूएस फेड की ओर से आए इस बयान के बाद वॉल स्ट्रीट बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 0.94 प्रतिशत टूट कर 4,402.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 209.06 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 13,469.13 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी अभी तक के कारोबार में 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,368.02 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,731.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,330.79 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 117.11 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,781.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया के बाजारों पर भी आज दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 1 सूचकांक में मामूली तेजी नजर आ रही है। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,511.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी और गिफ्ट निफ्टी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,816 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 417.70 अंक यानी 1.26 प्रतिशत टूट कर 32,606.08 अंक तक लुढ़क गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 234.15 अंक यानी 1.33 प्रतिशत गिर कर 17,651.44 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 215.90 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,318.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 1.55 प्रतिशत गिर कर 2,520.01 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,207.94 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,981.42 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.59 प्रतिशत फिसल कर 3,090.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *