ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘रोहित-कोहली पर भरोसा करेंगे तो नहीं जीतेंगे’, वर्ल्ड कप को लेकर कपिल देव ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत ने आखिरी वर्ल्ड कप 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। भारत ने तब से कई विश्व कप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया पर ट्रॉफी हाथ नहीं आई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तक किया था, जिसमें इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं, टीम इंडिया की नजर अब इस साल घर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है, जिसका आगाज अक्टूबर में होगा।

Rohit Sharma News: नई सीरीज और नया कप्तान, शुरू हो रहा भारतीय क्रिकेट का  नया युग, क्या कोहली से साबित होंगे रोहित?; kya rohit sharma virat kohli se  behtar kaptan sabit honge

रोहित शर्मा और विराट कोहली एक दशक से भारतीय क्रिकेट टीम के रीढ़ रहे हैं लेकिन दोनों इस दौरान कोई वर्ल्ड कप जिताने में सफल नहीं हो सके। ऐसे में विश्व कप विजेता कप्तान और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को रोहित-कोहली के बजाए युवा खिलाड़ियों की तरफ भी देखने की जरूरत है ताकि वर्ल्ड कप जीता जा सके। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि विश्व कप जीतने की सारी उम्मीदें कोहली और रोहित पर ना टिकी रहीं।

Rohit Sharma को खुद अपनी ही टीम पर नहीं है भरोसा, दे दिया चौंकाने वाला बयान

कपिल ने एबीपी न्यूज से कहा, “अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो फिर कोच, चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। व्यक्तिगत हितों को छोड़ना होगा और टीम के बारे में सोचना होगा। आप विराट, रोहित पर या दो-तीन प्लेयर्स पर भरोसा करेंगे कि वो हमें वर्ल्ड कप जिताएंगे तो ऐसा कभी भी नहीं हो सकता। अपनी टीम पर विश्वास करना चाहिए। क्या हमारे पास ऐसी टीम है? निश्चित रूप से है। क्या हमारे पास कुछ मैच विजेता हैं? हां, बिल्कुल हैं। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप जिता सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *