ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सांसद साक्षी महाराज ने आईएनडीआईए गठबंधन पर बोला हमला

भाजपा के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने आईएनडीआईए गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जबसे देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने हैं, तभी से विपक्षियों में खलबली मची है। वह भाजपा के सभी नेताओं क गालियां देने के बाद अब भारतीय सनातन संस्कृति को भी समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को समाप्त करने के लिए आए मुस्लिम आक्रांताओं के बाद अंग्रेजों की हस्तियां भी समाप्त हो गईं और भारतीय संस्कृति आज भी जिंदा है।

सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष के बयानों में गठबंधन का असली चेहरा दिखता है। विपक्ष का गठबंधन सिर्फ अपने हित का गठबंधन है। विपक्ष के नेता जिस तरह की देश विरोधी और सनातन विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, उसमें विपक्ष का असली चेहरा देखा जा सकता है।

साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का सपना पूरा होने जा रहा है। मोदी सरकार पर कोई आक्षेप विपक्ष नहीं लगा पा रहा है। यही कारण है कि अब विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है। उन्होंने यह सब जमानत वाले लोग हैं, जो अपनी राजनीति और अस्तित्व बचाने के लिए एक होने का ढोंग कर रहे हैं, मगर इस गठबंधन की हकीकत कुछ और ही है।

उन्होंने सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सनातन को मिटाने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *