ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमीन घोटाले के आरोपित भरत प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई 18 सितम्बर को

जमीन घोटाले के आरोपित भरत प्रसाद की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। अदालत में भरत प्रसाद के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया। इसके बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 सितम्बर की तिथि निर्धारित की है।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र और भरत प्रसाद के अधिवक्ता पीडी सिंह ने कोर्ट में बहस की।

उल्लेखनीय है कि सेना के कब्जे वाली भूमि और रांची के चेशायर होम रोड स्थित भूमि की फर्जी कागजात के सहारे भूमि की खरीद-बिक्री करने से जुड़े इस मामले में विष्णु अग्रवाल, प्रेम प्रकाश और राजेश राय सहित कई लोग आरोपित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *