ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएम योगी ने के.एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज के.एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि। श्री के.एस. सुदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंचालक थे। उनका जन्म 18 जून 1931 को रायपुर जिले में हुआ। श्री सुदर्शन ने दूरसंचार विषय में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। श्री सुदर्शन जी अनेक विषयों एवं भाषाओं के जानकार तथा अद्भुत वक्ता थे।

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि माँ भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! देश और समाज की सेवा में वे जीवनपर्यंत समर्पित रहे। उनके योगदान से युवाओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *