रांची में होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

जिले के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी के कमरे से गुरुवार को एक युवती का शव फंदे से लटकता मिला। उसकी शिनाख्त कांटाटोली ओल्ड एचबी रोड निवासी डोली घोष के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि गुरुवार सुबह होटल के कर्मियों ने कमरे में युवती का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना होटल मालिक को दी। मालिक ने चुटिया थाना को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि होटल से एक युवती का फंदे से लटकता हुआ मिला है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *