ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब-नई दिल्ली के शताब्दी समारोह पर दो दिवसीय प्रतियोगिताएं कल से

श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली के शताब्दी समारोह के अवसर पर दो दिवसीय प्रतियोगिताएं 15-16 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।

सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देशबंधु ने बताया कि 15 सितंबर को हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम स्थित श्री जगदेव सिंह संस्कृत महाविद्यालय में अंतः विद्यालयीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी, जिसमें भाषण, वाद-विवाद, श्लोक गायन, उक्ति लेखन आदि प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक बाजश्रवा आर्य होंगे। इसका आयोजन हरिद्वार जोन द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को कनखल स्थित श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज में दूसरी अंतः विद्यालयीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, इसका आयोजन श्री सनातन धर्म शिक्षा समिति, चंडीगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,राष्ट्र प्रेम समूह गान, सामूहिक भजन गायन, रंगोली, पेंटिंग, चार्ट बनाना एवं बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट आदि प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि हरिद्वार जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता होंगे। दोनों प्रतियोगिताओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *