ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बूढ़ा तालाब में अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर के कोतवाली थानांतर्गत बूढ़ातालाब में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल पंचनामा कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति की लाश देखी, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाला और पहचान के लिए आसपास के लाेगाें से पूछताछ की। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *