ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्पेन दौरे पर रवाना हुई ममता

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को स्पेन रवाना हो गई हैं। दोपहर के समय स्पेन रवानगी से पहले उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पेंट किया है। मुख्यमंत्री के साथ बंगाल के कलाकारों का एक प्रतिनिधिमंडल भी स्पेन जा रहा है। इसके पहले जब वह सिंगापुर और लंदन गई थीं तब भी वह बंगाल के मूर्तिकारों को साथ ले गई थीं। इस बार सीएम को स्पेन से दुबई जाना है। स्पेन में फुटबॉल के चर्चित प्रतिनिधियों से भी उनकी मुलाकात होगी इसलिए कोलकाता के मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और मोहन बागान स्पोर्टिंग क्लब के प्रतिनिधि भी उनके साथ हैं। सीएम ने कहा कि उनका विदेश सफर पश्चिम बंगाल के लोगों की बेहतरी को लिये है।

उल्लेखनीय है कि ममता के दुबई और स्पेन दौरे का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निवेश आकर्षित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *