ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्वकर्मा जयंती से कानपुर में शुरू होगा आयुष्मान भव: अभियान

विश्वकर्मा जयंती से शुरू होने वाले आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ भारत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 सितंबर को वर्चुअल शुभारंभ करेंगी। यह जानकारी मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पूरी कार्ययोजना को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर आलोक रंजन ने तैयार की है। इस योजना का वर्चुअल शुभारंभ देश की राष्ट्रपति करेंगी। विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर से अभियान शुरू होगा जो दो अक्टूबर तक संचालित किए जाएंगे।

चिकित्सा व स्वास्थ्य देखभाल संबंधी गतिविधियाँ

उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेला, का आयोजन जनपद विकासखंड हुआ ग्राम पंचायत स्तरों पर किया जाएगा। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को ध्यान में रखते और विभिन्न स्वास्थ्य सेवा योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और हर गांव तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुगम बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः अभियान का आयोजन किया जाये। प्रत्येक ग्राम सभा, वार्ड और गाँव को स्वस्थ रखना सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न स्वास्थ्य सेवा योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और हर गांव तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुगम बनाने के लिए आयुष्मान भव: अभियान की योजना बनाई गई है। अभियान में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

केंद्र व प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। अभियान के दौरान सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेला, आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान अर्बन, आंगनवाड़ी एवं शासकीय विधयलयो में बच्चों की स्क्रीनिंग, आयुष्मान ग्राम व वार्ड पंचायत इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाये। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत विशेष अभियान 17 सितम्बर से संचालित कर आयुष्मान भारत योजना के पात्रहित लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *