• October 15, 2025

रात को पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा, पत्थर से वार कर मजदूर की हत्या

 रात को पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा, पत्थर से वार कर मजदूर की हत्या

शहर के बजरंग बाड़ी इलाके में एक 26 साल के युवक के सिर पर पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। रविवार सवेरे इलाके में शव मिलने पर सनसनी फैल गई। हत्या का शक म़ृतक की पत्नी पर जताया जा रहा है। घटना के बाद से वह फरार है। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू की। पुलिस प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने के एंगल से भी जांच कर रही है।

कोतवाली थाने के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त केशव नगर हाल बजरंगबाड़ी निवासी 26 साल के पूराराम उर्फ पूरण पुत्र लछाराम मीणा के रूप में हुई। मृतक चार-पांच दिन पहले ही बजरंगबाड़ी में किराए के मकान में शिफ्ट हुआ था। यहां वह अपनी पत्नी संतोष के साथ रहता था। दोनों मजदूरी करते थे। प्रारंभिक जांच में पड़ोसियों ने बताया कि रात को दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उनके कमरे में भी पुलिस को सामान बिखरा हुआ मिला। मृतक का शव कमरे के आगे चौक में पड़ा मिला। उसके पास ही खून से सना एक पत्थर पड़ा था। जिससे कई वार पूराराम के सिर पर किए गए। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक की पत्नी संतोष गायब है। ऐसे में शक की सुई फिलहाल मृतक की पत्नी पर आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक मूल रूप से कुलथाना का रहने वाले है। जो पाली में मजदूरी करता था। रात को दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। इसको लेकर पड़ोसियों ने भी कुछ नहीं बताया। जबकि वे जिस मकान में रहते है। उसी मकान में दो किराएदार रहते है। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने झगड़ा होने की बात तो बताई लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसको लेकर कुछ नहीं बता सके।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *